Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

गायत्री प्रजापति ने फिर ली शपथ, मंच पर ही छुए अखिलेश के पैर

गायत्री प्रजापति ने फिर ली शपथ, मंच पर ही छुए अखिलेश के पैर
X


सीएम अखिलेश यादव के मंत्रिपरिषद के आठवें विस्तार में सबसे पहले तीन महीने से शपथ का इंतजार कर रहे ज‌ियाउद्दीन ने शपथ ली। बलिया के सिकंदरपुर से 2 बार विधायक रह चुके जियाउद्दीन रिजवी मंत्री पद की शपथ के वक्त हज यात्रा पर थे। उन्होंने खुदा के नाम पर उर्दू में शपथ ली।

ज‌ियाउद्दीन के बाद मंत्री गायत्री प्रजापत‌ि को शपथ द‌िलाई गई। गायत्री प्रजापत‌ि ने मंच पर ही सीएम अख‌िलेश के पैर छुए। इसके बाद मनोज पांडेय और श‌िवाकांत ओझा ने शपथ ली।

मनोज पांडेय के बाद मंत्री हाजी र‌ियाज ने शपथ ली। उनका पीलीभीत से स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री से कैब‌िनेट मंत्री के तौर पर प्रमोशन क‌िया गया है। हाजी र‌ियाज के बाद राज्यपाल ने यासर शाह को कैब‌िनेट मंत्री के तौर पर शपथ द‌िलाई। मंत्री रव‌िदास मेहरोत्रा का प्रमोशन कर उन्हें कैब‌िनेट मंत्री के तौर पर शपथ द‌िलाई गई।

इसके साथ ही अभ‌िषेक म‌िश्रा, नरेंद्र वर्मा और शंखलाल मांझी ने भी कैब‌िनेट मंत्री पद की शपथ ली। सभी मंत्र‌ियों के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची।

राजभवन में मुलायम स‌िंह के साथ श‌िवाल यादव भी मौजूद हैं। सोमवार रात में करीब पौने आठ बजे सीएम अखिलेश यादव ने राजभवन जाकर राज्यपाल राम नाईक से भेंट की थी

उन्होंने मंत्रिमंडल के विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की। वे करीब आधा घंटा राजभवन में रहे। आज सभी मंत्र‌ियों को शपथ द‌िलाई जाएगी।

मुलायम की राय को दी तरजीह

मंत्रिपरिषद के विस्तार में सीएम अखिलेश ने सपा मुखिया मुलायम सिंह की राय को ही माना है। उन्हीं के निर्देश पर गायत्री प्रजापति को फिर से कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है।

मुलायम ने 17 सितंबर को सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गायत्री के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। उसी दिन से उन्हें मंत्री बनाया जाना तय हो गया था।

गायत्री प्रजापति को फिर से मंत्री बनाए जाने के खिलाफ एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर की याचिका के तथ्यों पर राज्यपाल राम नाईक ने रविवार शाम सुनवाई की। उन्होंने कहा कि यद्यपि वे मुख्यमंत्री के परामर्श से बाध्य हैं, पर वे इस विषय में विधिक राय लेंगे। जरूरी होने पर वह अनुच्छेद 167 के तहत इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी जानकारी मांगेंगे।


Next Story
Share it