Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री अखिलेश, तीन मंत्री लेंगे शपथ

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री अखिलेश, तीन मंत्री लेंगे शपथ
X

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार शाम को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। जिसके बाद सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। राज्यपाल तीन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

ये अखिलेश सरकार का आठवां मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सीएम अखिलेश ने इस पर राज्यपाल से करीब आधे घंटे तक चर्चा की।

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में से गायत्री प्रसाद प्रजापति व जियाउद्दीन रिजवी के नाम राज्यपाल को भेज दिए गए हैं, जबकि एक अन्य मंत्री का नाम सुबह राजभवन भेजा जाएगा।

इसके साथ ही गायत्री की मंत्रिमंडल में वापसी तय हो जाएगी। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री ने बर्खास्त कर दिया था, लेकिन मुलायम के दखल के बाद उनकी वापसी हो रही है।

Next Story
Share it