Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जन समस्याओं के निस्तारण मे लापरवाही नही बर्दाश्त : शिवपाल सिंह यादव

जन समस्याओं के निस्तारण मे लापरवाही नही बर्दाश्त : शिवपाल सिंह यादव
X
लखनऊ : प्रदेश के सिंचाई एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जन समस्याआें एवं जमीन से जुडे़ छोटे-छोटे विवादों को अतिशीघ्र निस्तारित करके जनता को राहत पहुँचायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है कि जनता को किसी भी समस्या के लिए इधर-उधर भटकना न पडे़। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जन समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रतिबद्ध है इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
श्री यादव आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ, के प्रांगण में प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से आई हुई जनता की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने जनता दर्शन में आये हुए छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, विकलांगों तथा मरीजों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को फोन पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। श्री यादव ने आये हुए फरियादी की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निदेश दिये। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल अपराधी व्यक्ति के विरूद्ध एफ०आई०आर० दर्ज करके कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। श्री यादव ने कहा कि अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्सा न जायें। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान न किया जाये तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रतिदिन एक निश्चित समय पर कार्यालय में बैठकर जनता की समस्या को सुनकर तत्काल निष्तारित करे। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों के प्रति संवेदनशील है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जायेगी। श्री यादव ने आये हुए लोगो को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार जनता की सभी प्रकार से मदद करने के लिए तत्पर है इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी स्तर से होती है तो निश्चित ही उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।
श्री यादव ने बड़ी संख्या मे आये हुए युवाओ को कड़ी मेहनत करने का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब समय मे काफी बदलाव आ चुका है। बिना मेहनत किये हुए कुछ नही हो सकता है। श्री यादव ने कहा कि आज के दौर में कठिन परिश्रम से ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओ को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
Next Story
Share it