Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

समाजवाद की मजबूती का अभियान चलेगा- दीपक

समाजवाद की मजबूती का अभियान चलेगा- दीपक
X
लखनऊ : समाजवादी चिन्तन शिविर का आयोजन महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 26 सितम्बर को महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू हाशिम आज़मी की अध्यक्षता में हो रहा है जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी चिन्तक व सपा प्रवक्ता दीपक मिश्र होंगे। इसके अतिरिक्त श्री मिश्र महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर भारतीयों विशेष कर उत्तर प्रदेश के लोगां से संवाद करेंगे। सपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री मिश्र व श्री आज़मी को शुभकामना दी है। समाजवादी पार्टी एक अभियान चलाकर समाजवादी चिन्तन का प्रचार-प्रसार करते हुए समाजवादी दर्शन से नई पीढ़ी को जोडने का व्यापक कार्यक्रम बनाया है। यह कार्यक्रम इसी व्यापक अभियान का एक हिस्सा है।
Next Story
Share it