शिवपाल इन एक्शन , MLC अरविंद यादव को दिखाया बाहर का रास्ता
BY Suryakant Pathak18 Sep 2016 1:21 PM GMT

X
Suryakant Pathak18 Sep 2016 1:21 PM GMT
लखनऊः सपा प्रदेश अध्यक्ष बनते ही शिवपाल यादव ने एमएलसी अरविंद प्रताप यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अरविंद यादव मुलायम के चचेरे भाई रामगोपाल यादव के भांजे हैं। अरविंद यादव पर अवैध कब्जे और शराब बिकवाने का आरोप है। इसके साथ ही इटावा के ग्राम प्रधान चंदगी राम और पूर्व ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार यादव को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
अरविंद मैनपुरी से विधान परिषद सदस्य हैं इन्हें इसी साल एमएलसी बनाया गया था। अरविंद के बाहर निकाले जाने की वजह पार्टी गतिविधियों में लिप्त होना है। आरोप है कि वे अवैध रुप से जमीनों पर कब्जा कराने की गतिविधियों में शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरोध में असम्मानजनक और अमर्यादित टिप्पणी को पार्टी से निष्कासन का आधार माना गया है।
अरविंद 2000-2005 तक क्षेत्रीय सहकारी समिति करहल के अध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद 2010 तक करहल के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं और इस समय वे मैनपुर से विधान परिषद सदस्य हैं.
Next Story