सियासी संग्राम के बाद मुलायम सिंह लखनऊ से दिल्ली रवाना
BY Suryakant Pathak18 Sep 2016 10:01 AM GMT

X
Suryakant Pathak18 Sep 2016 10:01 AM GMT
लखनऊ : प्रदेश की राजधानी में समाजवादी परिवार के सियासी संग्राम को ठंडा करने के बाद आज समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव फ्लाइट पकड़कर नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। इसी बीच सपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य के साथ मुलाकात की।
इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने से पहले मुलायम सिंह यादव ने अमौसी एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ ही भाजपा के राज्यसभा सदस्य तथा पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल के साथ भी भेंट की।
इन चारों के बीच मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। इसके बाद भाजपा के यह राज्यसभा सदस्य चार्टर प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए जबकि शिवपाल सिंह यादव तथा दीपक सिंघल एयरपोर्ट से मुलायम सिंह को रवाना करने के बाद लौट आए।
Next Story