मुलायम ने शिवपाल का इस्तीफा फाड़कर फेंका,
BY Suryakant Pathak16 Sep 2016 5:55 AM GMT

X
Suryakant Pathak16 Sep 2016 5:55 AM GMT
लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी शिवपाल सिंह का इस्तीफा नामंजूर कर दिया। अखिलेश ने उनका मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है जबकि मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर काम न करने के शिवपाल के फैसले को नामंजूर कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे को फाड़कर फेंक दिया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शिवपाल यादव का मंत्री पद से इस्तीफा नामंजूर कर दिया था।
आज मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से शिवपाल यादव का इस्तीफा नामंज़ूर कर दिया है।
उनको पार्टी के सुप्रीमो मुलायम ने इस्तीफा देने से रोका। पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने शिवपाल उनके आवास पर पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव के साथ उनके पुत्र आदित्य यादव'अंकुर' भी थे।
इनके बीच मुलाकात करीब दस मिनट तक चली। इसके बाद इनके बीच सपा के मुख्यालय में मुलाकात होगी। इससे पहले स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय ने आज शिवपाल सिंह यादव के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। वह भी सपा मुख्यालय पहुंचे हैं।
इस दौरान शिवपाल के घर के बाहर जमा उनके समर्थक रामगोपाल को बाहर करो के नारे लगा रहे थे। इसके बाद शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय भेजा। शिवपाल यादव फिर घर से बाहर आए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उनके साथ बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रजापति भी मौजूद थे।
Next Story