शिवपाल ने समर्थकों को पार्टी दफ्तर भेजा, माता प्रसाद मनाने पहुंचे
BY Suryakant Pathak16 Sep 2016 4:20 AM GMT

X
Suryakant Pathak16 Sep 2016 4:20 AM GMT
लखनऊ । मंत्री तथा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा वापस न लेने पर अड़े शिवपाल सिंह यादव सड़क पर अपने समर्थकों की भारी भीड़ देखने के बाद घर से निकले। उन्होंने सभी से सिर्फ यह कहा कि आप सभी लोग पार्टी के दफ्तर पर जाओ, नेताजी वहां आएंगे, तब उनसे अपनी बात कहना।
प्रदेश में शिवपाल के प्रदेश अध्यक्ष के साथ अखिलेश के कैबिनेट से इस्तीफे से हालात बिगड़ गए हैं। फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव के आवास पर हैं। वह शिवपाल सिंह यादव को इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने में लगे हैं। शिवपाल सिंह यादव को पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने पहले मुखिया के आवास, सात विक्रमादित्य मार्ग पर जाना था, अब शिवपाल सिंह यादव की मुलायम सिंह यादव से मुलाकात पार्टी के दफ्तर में होगी। शिवपाल अपने घर से निकलने के बाद पार्टी कार्यालय जाएंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के मुखिया से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं।
फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव के आवास पर हैं। वह शिवपाल सिंह यादव को इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने में लगे हैं। शिवपाल सिंह यादव के इस्तीफा वापस न लेने के कड़े रुख के बाद से अब प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ ही सरकार पर भी संकट के बादल दिख रहे हैं।
शिवपाल सिंह यादव के बगावती तेवर के कारण पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के माथे पर भी बल पड़ गए हैं। कल दिल्ली से लौटने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पांच मिनट की मुलाकात की थी। इसके बाद अपने सरकारी आवास पर चले गए थे।
आज सुबह से ही उसके निजी आवास पर घर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हैं। सड़क भी बढ़ती भीड़ देखकर बेटे के साथ शिवपाल सिंह यादव बाहर आए, उन्होंने सभी से कहा कि आप लोग पार्टी दफ्तर जाओ और नेता जी आएंगे उनसे अपनी बात कहना। मेरे लिए नेताजी का सन्देश ही आदेश है।
उन्होंने कहा कि मैंने इस्तीफे का मुद्दा नेताजी पर छोड़ा हैं। अब तो मैं मुलायम का आदेश मानूंगा। उन्होंने कहा कि नेताजी के सामने अपनी बात को रखना है। नेताजी का संदेश,हमारे लिए आदेश है। उन्होंने कहा कि नेताजी का हर आदेश मानेंगे। हम समाजवादी पार्टी को कमजोर नहीं होने देंगे। किसी भी कीमत पर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है। हम हर स्थिति में नेताजी के साथ है।
इस दौरान शिवपाल के घर के बाहर जमा उनके समर्थक रामगोपाल को बाहर करो के नारे लगा रहे थे। इसके बाद शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय भेजा। शिवपाल यादव फिर घर से बाहर आए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उनके साथ बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रजापति भी मौजूद थे। शिवपाल के आवास पर समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो चुका है। लगता है दिन चढऩे के साथ ही हुजूम बढ़ता जाएगा। इस दौरान एक दर्जन से अधिक मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात करने आने वाले हैं। अब सभी की निगाहें सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर टिकी हैं। सब यह देखने को आतुर हैं कि पार्टी के अंदर उबल रहे लावे को मुलायम कैसे शांत करेंगे।
Next Story