Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल के निशाने पर अमर सिंह- कहा पार्टी में कोई मतभेद नहीं

राम गोपाल के निशाने पर अमर सिंह- कहा पार्टी में कोई मतभेद नहीं
X

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ करीब 45 मिनट की गुप्त बैठक के बाद पार्टी से राज्यसभा सदस्य अमर सिंह पर निशाना साधा। बैठक के बाद प्रोफसर राम गोपाल ने मीडिया को संबोधित भी किया।

पार्टी में अगर किसी को कुछ दिख भी रहा है तो कल पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ठीक भी हो जाएगा। राम गोपाल ने कहा कि कुछ बाहरी लोग नेताजी की सरलता का लाभ उठाते हैं। अपने को मुलायमवादी कहने वाले यह लोग पार्टी की छवि को अक्सर दागदार करने में लगे रहते हैं।

मीडिया के बाहरी व्यक्ति का नाम पुछने पर उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जानते हैं, उनका नाम। यह बाहरी लोग नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की सरलता का फायदा उठाते हैं। उन्होंने बेहद ही तल्ख लहजे में कहा कि शुरू से एक आदमी पार्टी को बर्बाद करने में आमादा है। बाहरी लोगों का पार्टी के हित सरोकार नहीं है। एक आदमी पार्टी को बर्बाद करने पर आमादा है। राम गोपाल यादव ने कहा जो व्यक्ति समाजवादी नहीं वो मुलायमवादी कैसे हो सकता है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ आज की बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि अखिलेश ने आज उनसे बहुत बातें सुनी हैं। इसके बाद भी उनके चेहरे पर शिकन नहीं है। पार्टी तथा सरकार में सब बिल्कुल दुरूस्त है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी कोई बात बिगडऩे वाली नहीं है।

कल अखिलेश से पार्टी के मुलायम की बात होगी। उन्होंने यह जरूर कहा कि शिवपाल यादव को पार्टी का अध्यक्ष बनाने से पहले सीएम अखिलेश से भी पूछना चाहिए था। वह अपना त्यागपत्र सौंप देते।

उनको पद से हटाने का निर्णय ठीक नहीं थी। सीएम के शिवपाल यादव से महत्वपूर्ण मंत्रालय वापस लेने के बारे में राम गोपाल ने कहा कि विभाग वापस करना मुख्यमंत्री का अधिकार होता है।
Next Story
Share it