Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > गायत्री-राजकिशोर की बर्खास्तगी पर बोले आदित्यनाथ, खनन ही नहीं, अन्य में भी हुआ है लाखों-करोड़ों का घोटाला...
गायत्री-राजकिशोर की बर्खास्तगी पर बोले आदित्यनाथ, खनन ही नहीं, अन्य में भी हुआ है लाखों-करोड़ों का घोटाला...
BY Suryakant Pathak12 Sep 2016 12:29 PM GMT

X
Suryakant Pathak12 Sep 2016 12:29 PM GMT
गोरखपुर.गायत्री प्रजापति और राजकिशोर सिंह को बर्खास्त किए जाने पर बीजेपी सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जो इस लूट के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हैं। इन्होंंने प्रदेश के संशाधनों के साथ ही आम लोगों के हक पर डकैती डाली है।
- - आदित्यनाथ ने कहा, खनन घोटाले के सीबीआई से समय सीमा तय कर जांच होनी चाहिए और लिप्त सभी लोगों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।
- - खनन में ही नहीं खाद्यान्न और नोएडा-गाजियाबाद की जमीनों में भी लाखों करोड़ों का घोटाला हुआ है।
- - उत्तर प्रदेश में गरीबों के लिए आया खाद्यान्न नेपाल और बांग्लादेश तक पहुंंच जा रहा है।
- बहुत से जिलों में इसकी जांच 2005 से सीबीआई कर रही है, फिर भी घोटाला जारी है।
- नोएडा और गाजियाबाद की जमीनों में भी बड़ा घोटाला हुआ है।
- इसकी जांच CAG से रुकवाने की कोशिश राज्य सरकार कर रही है।
- एक संवैधानिक संस्था पर अनावश्यक रूप से राज्य सरकार दबाव डाल रही है। - अनुप्रिया के काफिले पर हमला खोती जा रही सत्ता की बौखलाहट
- - आदित्यनाथ ने कहा कि प्रतापगढ़ में समाजवादियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के काफिले पर किया गया हमला प्रदेश सरकार के जंगल राज की स्थिति को प्रदर्शित करता है।
- सरकार के लोग सत्ता हाथ से जाती देख यह काम बौखलाहट में कर रहे हैं।
- केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया के काफिले पर यह हमला पहली बार नहीं हुआ है।
- इसके पहले लखनऊ में दो केन्द्रीय मंत्रियों अनुप्रिया पटेल और कृष्णा राजे पर हुआ था।
- दोनों पर रोड जाम किए जाने के मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
- सपा नेता रोज अपने काफिले के माध्यम से रोड जाम कर रहे हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
शहाबुद्दीन जैसे सरगना जिसके हितैषी हो जाएं फिर तो कानून... - - नीतीश कुमार की सुशासन की छवि पूरी तरह से धूमिल और ध्वस्त हो चुकी है।
- इसका ध्वस्त होना तभी तय हो गया था जब उन्होंने अपना चुनावी गठबंधन लालू प्रसाद यादव के साथ किया था।
- जनता ने जिसके खिलाफ उन्हें अपना समर्थन दिया था आज नीतीश उन्हीं का हाथ पकडकर सत्ता पर काबिज हैं।
- शहाबुद्दीन जैसे सरगना यदि किसी के शागिर्द हो जाएंं तो फिर वहांं की स्थिति क्या होगी आप खुद समझ सकते हैं।
आदित्यनाथ ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महराज और राष्ट्र संत ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ जी महराज का सप्तदिवसीय श्रद्धांजलि समारोह 13 सितम्बर से 20 सितम्बर तक गोरखनाथ मंदिर में मनाया जाएगा।
Next Story