10 साल में BPL से BMW, वाह मंत्री जी क्या बात है
BY Suryakant Pathak12 Sep 2016 12:17 PM GMT

X
Suryakant Pathak12 Sep 2016 12:17 PM GMT
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को बर्खास्त कर दिया है। गायत्री प्रजापति पर आय से अधिक संपत्ति रखने, अवैध कब्जे, अवैध खनन सहित कई संगीन आरोप हैं। गायत्री मुलायम सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं। कभी गरीबी रेखा के नीचे रहे गायत्री प्रसाद के पास आज अरबों की संपत्ति और बीएमडब्लू सहित कई लग्जरी गाड़ियां भी। इतना कुछ होने के बावजूद भी उन पर बीपीएल कोटे से सुविधा लेने के आरोप भी लग चुके हैं।, जानकारी के मुताबिक सन 2002 में गायत्री प्रजापति ने विधायक का चुनाव लड़ने के लिए जो हलफनामा दिया था उसमें उनकी कुल संपत्ति 91,436 बताई थी। गरीबी में दिन बिताते हुए गायत्री प्रजापति ने प्रॉपर्टी डीलर का काम भी किया। 2012 में सपा से अमेठी के लिए टिकट के बाद जीते प्रजापति आज अरबों के मालिक हैं। 2012 में जीत के बाद 28 जुलाई 2013 को प्रजापति को खनन मंत्री बना दिया गया। इसके बाद से मिट्टी को सोना बनाने का खेल जारी है।
साल 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान लगाए गए हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति 1.81 करोड़ रुपये बताई गई थी बाद में लोकायुक्त से शिकायत की गई कि उनकी संपत्ति 942.57 करोड़ है।
करोड़ों के आसामी गायत्री प्रजापति पर बीपीएल कोटे की सुविधाएं लेने का भी आरोप लग चुका है। गायत्री पर अपनी बेटी को गलत तरीके से कन्या विद्या धन दिलाने का आरोप लग चुका है। बता दें कि कन्या विद्या धन सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियों के लिए होती है।वहीं उनके बेटे अनुराग प्रजापति पर अमेठी में सरकारी जमीन कब्जाने और एक महिला के अपहरण का भी आरोप लगा था।गायत्री प्रजापति पर लखनऊ में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर प्लॉट बेचने का आरोप भी लग चुका है।अमेठी की एक बेसहारा महिला ने भी गायत्री प्रजापति पर अपनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लग चुका है।
ड्राइवरों के नाम पर 40 करोड़ की संपत्ति
गायत्री ने अपने ड्राइवर और रिश्तेदारों के नाम पर सारी अवैध संपत्तियां खरीदीं हैं। ताकि जांच होने पर फंसने से बजाव कर सकें। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने करीबी ड्राइवर रामराज व एक अन्य के नाम पर 40 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति खरीदी है।
इन कंपनियों में निवेश की शिकायत
एमजी कालोनाइजर्स के निदेशक खुद मंत्री गायत्री प्रजापति हैं। डीसेंट कांट्रैक्टर्स कंपनी और
शुभांग एक्सपोर्ट्स कंपनी तथा
लाइफ क्योर मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर का काम उनके बेटे अनिल अनुराग प्रजापति और बड़ा बेटा देख रहा है। जबकि ड्रीम्ड डिस्टीनेशंस कंपनी का काम गायत्री के करीबी आलोक श्रीवास्तव देख रहे हैं।
Next Story