Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कानपुर पहुची मुलायम सिंह जनसंदेश यात्रा

कानपुर पहुची मुलायम सिंह जनसंदेश यात्रा
X
कानपुर : शहर में देर रात मुलायम सिंह जन संदेश यात्र के पहुंचने पर सपाइयों ने स्वागत किया। रात करीब नौ बजे यात्र जैसे ही जाजमऊ गंगापुल से शहर आई वैसे ही कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। यात्र का संचालन युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव कर रहे थे, उनके साथ सांसद किरणमय नंदा भी शामिल रहे। सपा शहर अध्यक्ष फजल महमूद, पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर, हाजी महफूज अख्तर,निशांत सिंह जादौन ने यात्र का स्वागत किया। इसके बाद रामादेवी चौराहे पर भी यात्र का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्र फेथफुलगंज पहुंची। वहां जनसभा के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पूरी क्षमता से जुटने का आह्वान किया। इसके बाद यात्र छावनी के लिए रवाना हो गई। यात्र में शामिल सदस्य रात में सर्किट हाउस में रुकने के बाद रविवार को शहर के अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे।
Next Story
Share it