Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अंबेडकर पर आजम की टिप्पणी से बवाल, भाजपाइयों पर बरसीं लाठियां

अंबेडकर पर आजम की टिप्पणी से बवाल, भाजपाइयों पर बरसीं लाठियां
X

अंबेडकर पर यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां की टिप्पणी से बवाल हो गया है। बुधवार को भाजपाइयों ने आजम की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। आजम खां ने बाबा साहब के बारे में कहा था कि मूर्तियों में उनकी उठी हुई उंगली का मतलब है कि ये प्लॉट तो हमारा है ही वो वाला भी हमारा है। इस पर भाजपाइयों ने आजम का विरोध करते हुए इसे बाबा साहब व दलितों का अपमान बताया था। प्रतीकात्मक शव पर गुस्सा निकालते हुए भाजपाइयों ने इसे लातों से रौंदा और नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें नियं‌त्रित करने की कोशिश की तो संघर्ष शुरू हो गया।

हालात संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। ‌पुलिस ने लाठियां भांजी। लाठीचार्ज में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।

Next Story
Share it