युवाओं के बल पर सपा सभी सीटों पर जीत का परचम लहराएगी : मनीष सिंह

युवाओं के बल पर सपा सभी सीटों पर जीत का परचम लहराएगी : मनीष सिंह
देवरिया : स्थानीय बीआरडी इंटर कालेज परिसर में समाजवादी पार्टी भाटपाररानी विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मंगलवार को भाटपाररानी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में हुआ। संबोधित करते हुए सयुस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह ने कहा कि युवाओं के बल पर प्रदेश में सपा को सभी सीटों पर सफलता मिलेगी। किसानों, नौजवानों, बुनकरों, गरीबों, अल्पसंख्यकों के लिए मुख्यमंत्री ने जितना कार्य किया आज तक किसी सरकार ने नहीं किया।
संतोष द्विवेदी ने कहा कि मैंने यहां आने के बाद अभी तब जो महसूस किया है उससे यही लगता है कि यहां स्व. कामेश्वर उपाध्याय ने राजनीति नहीं तपस्या किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में नेता व कार्यकर्ता दोनों के प्रति इतना समर्पण कही नहीं है। निस्संदेह आशुतोष अपने पिता के विकास के कारवां को आगे ले जा रहे हैं। मैं आया था आप लोगों को नसीहत देने, लेकिन आपसे प्रेरणा लेकर जा रहा हूं।1मुख्य अतिथि ने कहा कि गांवों में सपा की नीतियों, योजनाओं को बताएं। विकास के मामले में सपा की सरकार ने जितना कार्य किया किसी और सरकार ने नहीं किया। विधायक डा. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि यह स्व. कामेश्वर उपाध्याय की धरती है। बिजली, सड़क के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया गया है। न्याय संगत कार्य जितना हुआ किया, फिर भी कोई मुझसे कोई गलती हो गई हो तो माफ कीजिएगा। मैंने हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया। कभी जाति धर्म के आधार पर कार्य नहीं किया, जो व्यक्ति मुझसे संतुष्ट नहीं हो सकता वह दुनिया में किसी से संतुष्ट नहीं हो सकता। राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता वह सीढ़ी है, जिसके उपर चढ़ कर सरकार बनती है। सांसद, विधायक बनना बहुत बड़ा कार्य नही है, अपने स्व. पिता के समर्थकों व कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर, उन्हें अपने साथ जोड़े रखना बड़ी बात है। यह कार्य विधायक व मेरे भाई आशुतोष ने बखूबी किया है। कार्यकर्ताओं के बूते एक बार फिर प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि भाटपाररानी में वोट की फसल लहलहा रही है। इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी हमारे उपर है। ऐसे में हमें ध्यान देना है कि वोटकटवों की कही से इंट्री न हो पाए। पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह ने कहा कि स्व. कामेश्वर उपाध्याय की इस धरती से इस बार फिर समाजवाद की साइकिल लखनऊ पहुंचने जा रही है। इसे कोई रोक नहीं पाएगा। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति सपा विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव ने आभार जताया। यहां मुख्य रूप से पूर्व विधायक योगेंद्र सिंह सेंगर, स्वामी नाथ यादव, श्यामदेव यादव, तेज प्रताप जायसवाल, मनोज लारी, मनन राय, सोनी गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, प्रमुख व्यास यादव, रमाशंकर यादव, व्यास यादव, सुनील कुशवाहा, अजय मिश्र, बजरंग बहादुर सिंह बेचूलाल चौधरी, दीना चौधरी ने संबोधित किया। संचालन डा. इफ्तखार अहमद वारसी ने किया।