Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > इलाहाबाद रोड शो में बिना पैसे के पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई
इलाहाबाद रोड शो में बिना पैसे के पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई
BY Suryakant Pathak2 Sep 2016 7:58 AM GMT

X
Suryakant Pathak2 Sep 2016 7:58 AM GMT
इलाहाबाद में शीक्षा दीक्षित के रोड शो में शामिल होने आए एक कार्यकर्ता की वजह से कांग्रेस पार्टी को शर्मिंदा होना पड़ा। कांग्रेसी कार्यकर्ता ने पेट्रोप भरवाया और बिना पैसे दिए भागने लगा। कांग्रेसी कार्यकर्ता की यह शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई।
जमकर हुई पिटाई
पेट्रोप भरवाने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता ने बाइक स्टार्ट की और भागने लगा। इस पर वहां मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारी ने उसकी गाड़ी पकड़ ली, लेकिन इसने बाइक नहीं रोकी. कर्मचारी बाइक के पीछे घसीटा रहा। कुछ दुरी पर जाकर बाइक गिर गई जिसके बाद कार्यकर्त्ता को पकड़ कर पेट्रोल पम्प कर्मियों और आसपास के लोगो ने लाठी डंडों से जम कर पीटा।
क्या था पूरा मामला
उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की नेता शीला दीक्षित रोड़ कर रही थी। जिसमे हजारों कार्यकर्ता भाग ले रहे थे। इसी रॉड शो में ये कांग्रेसी कार्यकर्ता भी भाग लेने आया था। रास्ते में पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरा लिया और बिना पैसे दिए भागने लगा लेकिन वो असफल रहा और पेट्रोल पंप कर्मियों ने उसे जमकर लाठीडंडों से पीटा।
Next Story