Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

8 गोलियां लगने पर भी दुश्मनों से लड़ना चाहता है ये वीर सैनिक!

8 गोलियां लगने पर भी दुश्मनों से लड़ना चाहता है ये वीर सैनिक!
X
नई दिल्लीः कश्मीर में देश की रखवाली करने वाले आधे से ज्यादा जवानों को नहीं पता रहता कि वो कल की सुबह देख पाएंगे नहीं। यही वजह है कि वह अपने ड्यूटी काे पूरी लगन से करते है और कैसे भी हालात में देश की रक्षा करने काे तत्पर रहते हैं। एेसे ही एक सैनिक की कहानी अाज हम अापकाे बताने जा रहे हैं, जाे देश के लिए मर मिटने काे तैयार है।

जानकारी के मुताबिक, 25 जून काे CRPF जवानों से भरी एक बस प्रैक्टिस सैशन से पम्पोर में बने अपने बेस वापस जा रही थी, तभी उन पर हमला हाे गया। इस हमले में 4 सैनिक शहीद हाे गए, जबकि कई अन्य घायल। इनमें से एक थे खुर्शीद अहमद, जिन्हाेंने 8 गोलियां लगी थीं। इनके शरीर से 7 गाेलियां ताे निकाली जा चुकी हैं, परंतु 1 अभी बाकी है।

इसकी वजह है कि यह गाेली उनकी पीठ के ऐसे हिस्से में लगी है, जहां से उस फिलहाल निकालना खतरनाक हाे सकता है। बावजूद इसके उनके हौसले में काेई कमी नहीं अाई है और वह ठीक होते ही दुश्मनों के खिलाफ धावा बोलने को तैयार है। उनका मानना है कि वह किसी मकसद से ही बचे है और अपनी आखरी सांस तक देश के लिए लड़ेंगे।
Next Story
Share it