Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

योगेश्वर ने किया ट्वीट, कांसे का उनका पदक हो गया चांदी का

योगेश्वर ने किया ट्वीट, कांसे का उनका पदक हो गया चांदी का
X

योगेश्वर दत्त भले ही रियो से भारत को खुशखबरी देने में नाकाम रहे हों, लेकिन चार साल पहले लंदन ओलंपिक में जीता उनका कांस्य पदक अब रजत में बदल गया है।

पहलवान योगेश्वर का पदक रजत में बदल जाने के बाद भारत की पदक तालिका भी अपडेट हो जाएगी। अब भारत के खाते में लंदन ओलंपिक से 3 रजत और 3 कांस्य पदक हो गया है।

आज सुबह पता चला की मेरा olympic medal upgrade हो कर Silver medal हो गया है। ये मेडल भी देशवासियों को समर्पित हैं🇮🇳


इससे पहले मीडिया में यह खबर आई थी कि 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में 60 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर को अब रजत पदक से नवाजा जा सकता है। भारतीय कुश्ती संघ को सोमवार को यह सूचना मिली कि रूसी पहलवान बेसिक कुदखोव डोप में फंस गए हैं।

कुश्ती संघ के पास इस बारे में कोई अधिकारिक सूचना नहीं थी, लेकिन उसने इस बारे में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) से जानकारी मांगी थी। खास बात यह है कि जिन कुदखोव के डोप में फंसने की बात की जा रही है उनकी 2013 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

कुश्ती संघ ने दावा किया था कि कुदखोव अब डोप में फंस गए हैं और ऐसे में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर का रजत पदक पर अधिकार बनता है। इस लिहाज से उसकी ओर से यूडब्ल्यूडब्ल्यू से पूछा गया था कि अगर कुदखोव डोप में फंसते हैं तो उनकी ओर से जीता गया रजत पदक योगेश्वर को दिया जाएगा या नहीं। हालांकि कुश्ती संघ को जवाब नहीं मिला।

लेकिन अब योगेश्वर के ट्वीट ने यह साफ कर दिया कि उनका पदक अब कांसे का न होकर चांदी का हो गया है।

2008 और 2012 के ओलंपिक के दौरान रूसी पदक विजेताओं के संरक्षित किए गए डोप सैंपलों को अत्याधुनिक मशीनों के जरिए टेस्ट कराया जा रहा है जिसमें कई पदक विजेता रूसी वेटलिफ्टर और एथलीट डोप में फंसे हैं।

Next Story
Share it