Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > दिग्गज खिलाड़ियों का सम्मान आज मुख्यमंत्री करेगे, इनको मिलेगा पुरस्कार
दिग्गज खिलाड़ियों का सम्मान आज मुख्यमंत्री करेगे, इनको मिलेगा पुरस्कार
BY Suryakant Pathak29 Aug 2016 2:38 PM GMT

X
Suryakant Pathak29 Aug 2016 2:38 PM GMT
लखनऊ । खेल के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का नाम नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाले खिलाडिय़ों को आज सीएम अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर आज दिन में तीन बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश के दस खिलाडिय़ों को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरुष खिलाडिय़ों को लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित करती है जबकि महिला खिलाडिय़ों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
हॉकी के शहंशाह शाहिद को मरणोपरांत प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान
इस बार आधुनिक हाकी के जादूगर माने जाने वाले पद्मश्री स्वर्गीय मोहम्मद शाहिद को भी लक्ष्मण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
खेल दिवस पर आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देश-विदेश में नाम रोशन करने वाले सूबे के बीस दिग्गज खिलाडिय़ों को प्रतिष्ठित लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से सम्मानित करेंगे। पद्मश्री शाहिद को मरणोपरांत लक्ष्मण अवार्ड दिया जाएगा।
इनको मिलेगा लक्ष्मण पुरस्कार
वर्ष 2014 : मुहम्मद शाहिद हॉकी (वाराणसी) विजय सिंह चौहान एथलेटिक्स (लखनऊ) सचिन कुमार भारद्वाज हैंडबाल (मऊ), अंशू तोमर कुश्ती (बागपत), मनु अत्री बैडमिंटन (मेरठ), आदित्य सिंह राणा जिमनास्टिक (इलाहाबाद)।
वर्ष 2015-16 : कमलेश कुमार शुक्ला साफ्टटेनिस (गोरखपुर), अनुभव प्रताप सिंह शूटिंग (मेरठ), सुरेश रैना क्रिकेट (गाजियाबाद), सुजीत कुमार श्रीवास्तव हॉकी (लखनऊ)।
इनको मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार
वर्ष 2014 : प्रियंका सिंह कुश्ती (मेरठ), योगिता कुमारी साफ्ट टेनिस (इलाहाबाद), श्रृष्टि अग्रवाल हैंडबाल (इलाहाबाद), दीप्ति शर्मा क्रिकेट (आगरा) पुष्पा श्रीवास्तव हॉकी (इलाहाबाद)।
वर्ष 2015-17 : पूनम यादव भारोत्तोलन (वाराणसी), सीमा पुनिया एथलेटिक्स (मेरठ), सिमरन भारती साफ्ट टेनिस (लखनऊ), अंशू तोमर कुश्ती (बागपत), ऋतुषा आर्या हॉकी (इलाहाबाद)।
मिलेगी बढ़ी पुरस्कार राशि
लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार पाने वाले खिलाडिय़ों को इस बार तीन लाख 11 हजार रुपये और कांस्य की प्रतिमा दी जाएगी। खेल निदेशक डा.आरपी सिंह के मुताबिक पहले अवार्ड पाने वालों को पचास हजार रुपये की धनराशि ही मिलती थी जिसे सरकार ने बढ़ा दिया है।
ओलंपिक क्वालीफाई करने वालों को भी पुरस्कार
रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले यूपी के खिलाडिय़ों को भी दस-दस लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यूपी से रियो में दस खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया था। इनको दस-दस लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। रियो में मेरठ के संदीप तोमर ने कुश्ती, बुलंदशहर के मेराज अहमद ने निशानेबाजी, लखनऊ के जीतू राई ने निशानेबाजी, मेरठ के मनु अत्री ने बैडमिंटन, रायबरेली की सुधा सिंह ने एथलेटिक्स, मेरठ की सीमा पुनिया ने एथलेटिक्स, आगरा के अंकित शर्मा ने एथलेटिक्स, इलाहाबाद के दानिश मुज्तबा ने हॉकी, मेरठ की वंदना कटारिया ने हॉकी व गोरखपुर की प्रीति दुबे हॉकी में देश की टीम प्रतिनिधत्व किया था।
Next Story