बुलंदशहर फिर हुआ शर्मसार, चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म
BY Suryakant Pathak28 Aug 2016 3:06 PM GMT

X
Suryakant Pathak28 Aug 2016 3:06 PM GMT
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को अगवा करके चलती कार में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। जहां पर युवकों ने पहले युवती का अपहरण कर उसे नशे की गोलियां खिलाने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसको कार के बाहर फैंक कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार अगौता इलाके के एक गांव की 10वीं की छात्रा सुबह स्कूल जा रही थी। अभी वह घर से कुछ ही दूर गई था कि कार सवार 2 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्होंने उसे नशे की गोलियां खिला दी। इसके बाद चलती कार में बदमाशों ने युवती से गैंगरेप करने के बाद उसको कार में से बाहर फैंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस और स्थानीय लोग छात्रा को अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की मानें तो पीड़ित छात्रा की हालत नाजुक है। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पहले बुलंदशहर में ही मां-बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story