Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सेतु निगम कर्मियों को तोहफा! राज्य कर्मियों की भाँति 125% मंहगाई भत्ता

सेतु निगम कर्मियों को तोहफा! राज्य कर्मियों की भाँति 125% मंहगाई भत्ता
X



लखनऊ :आज शिवपाल सिंह यादव मंत्री लोक निर्माण विभाग एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लि0 की अध्यक्षता में सेतु निगम के निदेशक मण्डल की 170वीं बैठक तथा वार्षिक आम सभा का आयोजन सेतु निगम के मुख्यालय पर किया गया। श्री यादव की अध्यक्षता में बैठक में निम्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करने के उपरान्त निर्णय लिया गया-
  • सेतु निगम के अधिकारियों को उनके चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के मामलों को शासन को प्रेषित करने का अनुमोदन प्रदान किया गया।
  • सेतु निगम कर्मियों को राज्य कर्मियों की भांति 125 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिये जाने के प्र्र्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।
  • निगम के 2014-15 के लेखों का अनुमोदन किया गया।
  • निगम के वर्ष 2013-14 के लेखों को वार्षिक आम सभा द्वारा स्वीकार किया गया।
  • इस अवसर पर सेतु निगम द्वारा निगम में विनियोजित शासकीय पूंजी पर 20 प्रतिशत का लाभांश रू0 3.00 करोड़ का चेक श्री शिवपाल सिंह यादव मा0 मंत्री लोक निर्माण विभाग एवं मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 को भेंट किया गया।
  • मा0 मंत्री जी द्वारा सेतु निगम के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गयी तथा 2016-17 के लक्षित सेतुओं को तीव्र गति से कार्य करते हुए निर्धारित समय में पूर्ण करनेे के निर्देश दिये गये।
  • बैठक में श्रीमती आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव लो0नि0वि0, श्री शलेक चन्द्र, प्रमुख अभियन्ता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) लो0नि0वि0, श्री वी0के0 श्रीवास्तव, विशेष सचिव वित्त विभाग, उ0प्र0 एवं श्री मुकुल जोशी, उप निदेशक, सार्वजनिक उद्यम व्यूरो तथा श्री मसर्रत नूर खाँ, प्रबन्ध निदेशक, सेतु निगम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story
Share it