गोली नहीं चलती तो मुसलमानों का विश्वास देश से उठ जाता
लखनऊ: सीएम अखिलेश यादव शनिवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया। विमोचन का कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम अखिलेश, मुलायम सिंह यादव समेत कई और कई मंत्रियों ने भी शिरकत किया। इस दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नए समाजवादी समाजवाद नहीं पढ़ रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर अयोध्या कांड को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। मुलायम सिंह ने कहा कि देश की एकता के लिए अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। गोली चलाने से मेरी बहुत आलोचना हुई। मुलायम ने कहा कि गोलीकांड में 16 लोग मारे गए थे,एकता के लिए 16 की जगह 30 जाने लेनी पड़ती तो लेते, क्योंकि उसी वजह से देश की एकता बच सकी है।
मुलायम ने कहा कि कारसेवकों पर गोली नहीं चलती तो मुसलमानों का विश्वास देश से उठ जाता। सदन में मेरा बहुत विरोध किया गया, लेकिन देश की एकता के लिए यही सही था।
बता दें कि वर्ष 1991 में उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में अयोध्या में विवादित ढांचे को बचाने के लिए उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिए थे। इस गोलीबारी में 16 लोग मार गए थे। इस घटना के बाद मुलायम सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।