Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > संगम नगरी में देखें तबाही का मंजर, बाढ़ से 3 की मौत, 8 हजार से अधिक बेघर
संगम नगरी में देखें तबाही का मंजर, बाढ़ से 3 की मौत, 8 हजार से अधिक बेघर
BY Suryakant Pathak24 Aug 2016 10:11 PM GMT
X
Suryakant Pathak24 Aug 2016 10:11 PM GMT
इलाहाबाद.संगम नगरी में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंगा-यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आसपास के शहर और गांव पानी में डूब गए हैं। 3 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 8 हजार से अधिक लोग कैंपों में गुजारा कर रहे हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। घरों में फंसे लोगों को एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। गांव-शहर बन गए हैं तालाब...
-लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा और यमुना दोनों ही नदियां तेजी से खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
-जलस्तर बढ़ने से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है।
-शहर से लेकर गांवों के सैकड़ों मकान बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।
-प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियातन सुरक्षित जगहों पर चले जाने की सलाह दी है।
-इलाहाबाद में बाढ़ और बारिश से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि मरने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
-अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 8 हजार से ज़्यादा लोग अपना घर-बार छोड़कर रिलीफ कैम्पों में शरण लिए हुए हैं।
-बाढ़ में 500 से अधिक मवेशी हुए लापता हो गए हैं। शहरी क्षेत्र में बाढ़ से 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।
ग्रामीण इलाका ज्यादा प्रभावित
-बारिश और बाढ़ की वजह से ग्रामीण इलाकों में हालात बद से बदतर हो गए हैं।
-कई जगहों पर संपर्क मार्ग टूटने से इलाके टापू में तब्दील हो गए हैं।
-बाढ़ के चलते कई लोग अपने घरों के छतों पर फंसे हुए हैं तो कई लोग घर-बार छोड़कर दूसरे स्थानों पर चले गए हैं।
-बाढ़ की वजह से हालात ऐसे हो गए हैं कि गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम के सभी घाट पानी में डूब गए हैं।
-संगम किनारे जिस घाट पर रोजाना आरती होती थी, वह भी डूबा चुका है।
-दोनों नदियों में आई बाढ़ ने एक चौथाई शहर और तकरीबन 150 गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है।
प्रति घंटे लगभग 2 सेमी हो रही जलस्तर में बढ़ोतरी
-इलाके के ज्यादतर स्कूल, कॉलेज बंद करा दिए गए हैं।
-यूनिवर्सिटी में होने वाली परीक्षाएं भी अगली तारीख के लिए आगे बढ़ा दी गई हैं।
-बाढ़ से शहर की हिफाजत करने वाले बक्शी बांध में दरार आने के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन सकते में हैं।
क्या कहते हैं डीएम
-इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार ने बताया कि एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा किया जा रहा है।
-बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री बांटी जा रही है।
-लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
Next Story