Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शिवपाल सिंह यादव ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामानएं दी

शिवपाल सिंह यादव ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामानएं दी
X
लखनऊ, : उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री यादव ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन निष्काम कर्म का उत्कृष्ट उदाहरण है। महाभारत युद्ध में उनके उपदेश पाप को समाप्त कर धर्म की स्थापना के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने अन्याय के प्रतिकार के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया। आइए, हम और आप श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।

Next Story
Share it