Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पाकिस्तान में है दाऊद, संयुक्त राष्ट्र ने भारत केे दावे पर लगाई मुहर, ये है घर का पता

पाकिस्तान में है दाऊद, संयुक्त राष्ट्र ने भारत केे दावे पर लगाई मुहर, ये है घर का पता
X

नई दिल्ली. पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम की मौजूदगी को लेकर भारत के सतत रूख को उस वक्त संयुक्त राष्ट्र का समर्थन मिल गया, जब इस विश्व निकाय ने भारत के इस पड़ोसी देश में अंडरवर्ल्ड डॉन के छह पतों की स्पष्ट रूप से पुष्टि की।

संयुक्त राष्ट्र की आईएसआईएल और अलकायदा प्रतिबंध समिति की सूची में दाऊद के कई पासपोर्ट्स के बारे में सूचना शामिल है। इन पासपोर्ट्स में पाकिस्तान में जारी पासपोर्ट भी हैं। भारत ने अपनी ओर से सौंपे गए डोजियर में नौ पतों का उल्लेख किया है, जो 1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद से संबंधित हैं1

संयुक्त राष्ट्र ने तीन पतों को हटाया
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल और अलकायदा प्रतिबंध समिति ने सोमवार को अपनी दाउद से संबंधित सूची में संशोधन किया। भारत की ओर से प्रदान किए गए छह पतों में संशोधन नहीं हुआ। हालांकि तीन पतों को हटाया गया है। सूची में से जो पते हटाए जा रहे हैं, उनमें से एक पता संयुक्त राष्ट्र में इस्लामाबाद की दूत मलीहा लोधी के आवास का है। उसने ने कहा कि 22 अगस्त, 2016 को सुरक्षा परिषद की समिति ने प्रस्तावों- 1267 (1999), 1989 (2011) और 2253 (2015) पर कदम उठाते हुए आईएसआईएल और अलकायदा प्रतिबंध सूची में दाउद को लेकर संशोधन किए। इस सूची में शामिल व्यक्तियों और इकाइयों की संपत्तियों, यात्राओं और शस्त्र संबंधी रोक होती है।

समिति ने सूची में शामिल दाऊद के पतों- 'कराची (व्हाइट हाउस, सउदी मस्जिद के निकट, क्लिफटन)', 'मकान संख्या 37, 30 स्ट्रीट- डिफेंस, हाउसिंग अथारिटी, कराची' और 'पैलेशियल बंग्लो (नूराबाद, कराची)'- में संशोधन नहीं किया है। भारत की ओर से उपलब्ध करवाए गए छह अन्य पतों को संशोधित नहीं किया गया है। भारत ने एक डोजियर में इन नौ पतों का उल्लेख करते हुए कहा था कि दाऊद इन स्थानों पर अक्सर आता है।

पाकिस्तान से जारी किए गए पासपोर्ट
इस संशोधन के बारे में पूछे जाने पर भारत के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सूचीबद्ध जानकारी में दाऊद का एक पता गलत था1 यह पता 'राजदूत मलीहा लोधी का था, दाउद का नहीं।' समिति की सूची में उसके विभिन्न पासपोर्टों की जानकारी भी दर्ज है। इनमें वे पासपोर्ट भी हैं, जो पाकिस्तान में जारी किए गए। समिति की सूची के अनुसार, दाऊद को 18 अगस्त 1985 को एक पासपोर्ट (ए717288) दुबई में जारी किया गया। एक पासपोर्ट (जी 866537) रावलपिंडी में 12 अगस्त 1991 में जारी किया गया। इसमें इन दो पासपोर्टों के 'गलत इस्तेमाल' का जिक्र किया गया1 दाउद को जुलाई 1996 में कराची में पासपोर्ट संख्या सी-267185 और जुलाई 2001 में रावलपिंडी में भी पासपोर्ट संख्या एच-123259 जारी की गई।

मुंबई हमलों में आरोपी
दाऊद वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में भारत में वांछित है। इन हमलों में 257 लोग मारे गए थे और करीब एक हजार लोग घायल हुए थे। वह अन्य आतंकी हमलों का भी मास्टर माइंड बताया जाता है और वह धनशोधन एवं रंगदारी का भी आरोपी है।

Next Story
Share it