बेटियों ने देश की इज्जत बचा ली:सीएम
BY Suryakant Pathak22 Aug 2016 8:25 AM GMT

X
Suryakant Pathak22 Aug 2016 8:25 AM GMT
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि रियो ओलम्पिक में बेटियों ने पदक लाकर देश की इज्जत बचा कर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा की दुनिया बदल रही है। नई तकनीक आ रही है, लेकिन अब भी समाजवादियों को लैपटॉप को झुनझुना कहने वालों से संघर्ष करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को अपने आवास पर हुए एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि किसके अन्दर क्या प्रतिभा है यह कहना मुश्किल है। ऐसे अनेक उदाहरण हैं जब बहुत छोटी जगहों से आयी प्रतिभाओं ने बड़े बदलाव किये हैं। मसलन मशहूर गायक मोहम्मद रफी बचपन में काफी गरीब परिवार से आते थे। लेकिन उनकी गायन प्रतिभा को लोगों ने पहचाना तो आगे बढ़ते गये। सीएम ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी नहीं सोचा था कि वह एक दिन यहां तक (मुख्यमंत्री पद) तक पहुंच जाएंगे।
Next Story