Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

याेगी सरकार के कामकाज पर अखिलेश का अबतक का सबसे बड़ा हमला

याेगी सरकार के कामकाज पर अखिलेश का अबतक का सबसे बड़ा हमला
X

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अाैर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की याेगी सरकार पर अबतक का सबसे बड़ा अाराेप लगाया है। अखिलेश का कहना है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हाे गई है। अखिलेश ने ट्वीट के जरिए याेगी सरकार पर हमला बाेला है। अखिलेश ने कहा है जिस सरकार में सत्ता पक्ष के विधायक पर ही दुष्कर्म का अाराेप लगा हाे अाैर महिला काे न्याय के लिए अात्मदाह करना पड़े ताे यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा 'भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला सरकार से निराश होकर मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह कर रही है। क्या यही है 'एन्काउंटरवाली' सरकार का खाैफ है कि अपराधियों की जगह आज नारी आतंकित हो रही है।

इससे पहले अखिलेश ने भाजपा पर हमला बाेलते हुए कहा था कि 'सत्तापक्ष जब स्वयं स्वीकार रहा है कि वो प्रलयकारी बाढ़ है, तो फिर जनता को हर क्षेत्र में विकास की जगह विध्वंस ही मिलेगा; कहीं राजनीतिक पतन, कहीं आर्थिक बदहाली और कहीं सामाजिक विखण्डन के रूप में।

Next Story
Share it