Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा के काले कारनामे रोज उजागर हो रहे : अखिलेश

भाजपा के काले कारनामे रोज उजागर हो रहे : अखिलेश
X

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के काले कारनामे रोज उजागर हो रहे हैं। महिलाओं और बच्चियों की इज्जत खतरे में है। किसान को फसल का लाभप्रद मूल्य नहीं मिल रहा है। कर्ज माफी के नाम पर उसे ठगा गया। शिक्षामित्र आत्महत्या को मजबूर हैं। भाजपा की नीतियां किसान, नौजवान और गरीब विरोधी हैं।उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था सम्हालने वाली पुलिस दबंगों की साथी बन जाती है।

मुख्यमंत्री के दरबार में जब उन्नाव की गैंगरेप पीड़िता बच्ची की सुनवाई नहीं हुई तब उसे लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास थाने पर सपरिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठना पड़ गया। फरुखाबाद में फर्जी मुठभेड़ में एसओ सहित 13 पुलिस कर्मियों पर मुकदमें दर्ज हुए। कानून पालन में ढिलाई से प्रदेश में अराजकता बढ़ रही है। हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं में भाजपा राज में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है। भाजपा का यह डरावना चेहरा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्यपाल को अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वाह करते हुए बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए। वे स्वयं समय-समय पर राज्य सरकार को सलाह देने का काम करते रहे है।

Next Story
Share it