Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का हुआ भव्य स्वागत।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का हुआ भव्य स्वागत।
X
जेपी यादव
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम रविवार को जनपद में पहुंचे। प्रथम आगमन पर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई के मियांपुर स्थित आवास पर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस विकास के मॉडल का ढिंढोरा पीट कर सत्ता हासिल किया था आज उसका वह विकास ना जाने कहां गायब हो गया है। सत्ता का सुख मिलते ही भाजपा ने प्रदेश की जनता से चुनाव से किये अपने सारे वादों को भूल गई।

इस मौके पर ललई यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। चाहे विकास का मुद्दा हो या कानून व्यवस्था, रोजगार का मामला हो या किसानों की कर्जमाफी, भ्रष्टाचार का मामला हो या अराजकता हर मोर्चे पर प्रदेश की सरकार विफल रही है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव,राज बहादुर यादव,पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव,केपी यादव, जगदीश सोनकर, विधायक श्रद्धा यादव,राजन यादव,संजय यादव एडवोकेट,राम अवधनाथ पाल, राज नरायण बिंद, विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव,कृष्णा यादव,सैयद उरूज,तहसीनुल हक,अनिल यादव, राधे मोहन श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, सुरेश मिश्र, श्याम बहादुर पाल,विजय शंकर पाण्डेय,राम सहाय पटेल, हिसामुद्दीन,शकील अहमद,विनोद यादव,अभिषेक यादव,धर्मेंद्र मिश्रा,अमित यादव,विकास यादव,अखिलेश दुबे,लक्ष्मीकांत यादव,सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story
Share it