Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

असमानता और अन्याय का विरोध बेहद जरूरी:अखिलेश

असमानता और अन्याय का विरोध बेहद जरूरी:अखिलेश
X
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि डा. राम मनोहर लोहिया ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। वह हर प्रकार की असमानता और अन्याय के विरोधी थे। समाजवादी पार्टी जब सत्ता में आई तो उनके सिद्धांतों पर अमल करते हुए जनता को खुशहाल बनाने वाली समाजवादी नीतियां लागू की गई। लोहिया के 108वें जन्मदिवस पर पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट में डा. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अखिलेश ने लोहिया पार्क और लोहिया ट्रस्ट में माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि डा. लोहिया ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। समाजवादी पार्टी उनके विचारों पर चलते हुए शोषण विहीन सामाजिक व्यवस्था के लिए संघर्षरत है। लोहिया पार्क में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, भगवती सिंह, धर्मराज पटेल, राकेश सचान, राम नरेश यादव, राम आसरे कुशवाहा, आरके चौधरी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।
डॉ. राम मनोहर लोहिया के 108वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
Next Story
Share it