Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
X

फ़र्रुख़ाबाद : आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी समाजवादी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी ने अपने अपने विचार रखे। समाजवादी युवज़न सभा के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव ने कहा की समाजवादी विचारधारा वर्षों से देश की अखंडता और एकता को जोड़ने का काम किया है, परंतु भाजपा की सरकार दो वर्गों के बीच खाई खोदने का काम सिर्फ़ वोट बैंक की राजनीति के लिए करती है। २०१९ के चुनाव परिणाम इस बार भाजपा को सबक़ सिखाने वाले होंगे। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री श्री सतीश दीक्षित , ज़िला अध्यक्ष नदीम फरूखी , ज़िला महासचिव मंदीप यादव, पुष्पेंद्र यादव, रजत क्रांतिकारी, नगर अध्यक्ष विजय यादव ने विचार व्यक्त किए और लोहिया जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Next Story
Share it