23 साल बाद एक साथ लहराया सपा-बसपा का झंडा
BY Anonymous15 March 2018 1:06 AM GMT

X
Anonymous15 March 2018 1:06 AM GMT
वाराणसी : फूलपुर एवं गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों के निर्णायक बढ़त सूचना मिलते ही समाजवादी एवं बहुजन समाज पार्टी के समर्थक जिला मुख्यालय पर जुटने लगे। सपा के समर्थक अर्दली बाजार स्थित कार्यालय एवं बसपा समर्थक सर्किट हाउस के सामने से एक साथ जुलूस निकालकर भीमराव अंबेडकर तिराहा पहुंचे।
करीब 23 वर्षों बाद सपा और बसपा के झंडे साथ लहराये एवं दोनों दलों के पदाधिकारी एक साथ नारा लगाते हुए चल रहे थे। बुआ-भतीजा जिंदाबाद, सपा-बसपा जिंदाबाद, बाबा साहब तेरा मिशन अधूरा, अखिलेश-मायावती करेंगे पूरा-आदि नारे लगाए जा रहे थे। अंबेडकर प्रतिमा पर दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश भाजपा के झूठ एवं उसके जुमलों से परेशान हो चुका है। बहुजन छात्र मोर्चा के सदस्य बीएचयू से साइकिल चलाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जुलूस में सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिला महासचिव डा. रमेश राजभर, बसपा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष हर्ष राजभर, कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार गौतम, प्रशांत जायसवाल, संतोष त्रिपाठी, दीपक यादव, जितेंद्र यादव, आनंद मोहन गुड्डू यादव, मनीष सिंह, दीपचंद चौधरी, सुजीत मौर्य, रघुनाथ चौधरी, अवनीश कुमार, जिया लाल राजभर, चंद्रशेखर यादव, डा. आनंद प्रकाश तिवारी, शुभांगी भारत, संजय पहलवान, प्रशांत त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अजय प्रकाश राजू, विजय यादव, विजय बहादुर यादव, हीरालाल मौर्य, शिवबली विश्वकर्मा, गुड्डू सिंह, निसार अहमद, हारुन अंसारी, अखिलेश यादव, मोहम्मद हबीब, लल्लू यादव, जवाहर यादव, रामचंद्र यादव, बाबूलाल यादव, रामकुमार यादव, विनोद वर्मा, डॉक्टर शिव मूरत यादव, विनोद शुक्ला, रूप नारायण गौड़, राजेश पासी, रामचंद्र केसरी, प्यारेलाल दोहरे, इत्यादि की उपस्थिति थी।
Next Story




