Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

प्रो रामगोपाल ने लगाया आरोप :इटावा के एक नेता के इशारे पर पार्टी के साथ धोखा किया गया

प्रो रामगोपाल ने लगाया आरोप :इटावा के एक नेता के इशारे पर पार्टी के साथ धोखा किया गया
X
फिरोजाबाद : सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल सोमवार को फिरोजाबाद में अपने विधायक पर ही बरसे। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव से पूर्व गड़बड़ी के लिए सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को जिम्मेदार ठहराया और आंदोलन को गुस्से में खत्म कर दिया।
महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उनके सिरसागंज विधायक हरिओम यादव और उनके बेटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने पार्टी के साथ धोखा किया है। उन्होंने जिला पंचायत के होने वाले चुनाव से पहले ही कई सदस्यों को भाजपा को बेच दिया है, इसके बदले में काफी पैसा लिया है। मंच से कहा कि यह दुखद है और इटावा के एक नेता के इशारे पर यह सब हुआ है। पुलिस के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन होना था। इस घटनाक्रम के बाद उन्होंने आंदोलन को सपा के विधायक द्वारा किए गए धोखे को बताकर खत्म कर दिया। फिरोजाबाद में सपा के जिला कार्यालय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था प्रोफेसर रामगोपाल ने अपने भाषण मेंं साफ कहा कि हम पुलिस से लड़ने के लिए आए थे लेकिन अब हमारे ही विधायक ने दगा दे दिया तो किससे कहें। माना जा रहा है समाजवादी पार्टी जिला पंचायत के होने वाले चुनाव में अपना प्रत्याशी भी नहीं उतारेगी।
रामगोपाल यादव ने कहा कि हमारे सपा के 12 प्रत्याशियों को आठ करोड़ रुपए में बेच दिया गया। सपा के पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव के बेटे अमोल यादव को जिताने के लिए हमारे विधायक सिरसागंज हरिओम यादव उनसे मिल गए। जेल में कई बार मुलाकात हुई और BJP वालों ने सदस्यों को खरीदकर हमें दगा दिया।
Next Story
Share it