Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

उपचुनाव से तय होगी देश की दिशा-दशा : धर्मेद्र यादव

उपचुनाव से तय होगी देश की दिशा-दशा : धर्मेद्र यादव
X
इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेद्र यादव ने बुधवार को हथिगहां, मऊआइमा एवं छिवैया में जनसभाओं को संबोधित किया। कहा कि फूलपुर उपचुनाव का नतीजा देश की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि फूलपुर समाजवादी पुरोधाओं की कर्मभूमि रही है। डॉ.राम मनोहर लोहिया, स्व. जनेश्वर मिश्र आदि नेताओं ने यहां समाजवादी विचारधारा को धार दी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार को किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी, अल्पसंख्यक विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा देश में पूंजीवादी व्यवस्था का पोषण भाजपा कर रही है। सपा की पूर्ववर्ती सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसको जनता याद कर रही है। भाजपा को जड़ से उखाड़ने के लिए बसपा समेत तमाम दलों का समर्थन मिला है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल, पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल, विधायक डॉ. संग्राम सिंह यादव, कृष्णमूर्ति सिंह यादव, अंसार अहमद, कुंदन यादव, मंसूर आलम, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
Next Story
Share it