अपराधी व माफिया चला रहे प्रदेश सरकार: अबू आजमी
BY Anonymous8 March 2018 12:29 AM GMT

X
Anonymous8 March 2018 12:29 AM GMT
गोपीगंज : नगर के जीटी रोड बड़ा चौराहे पर बुधवार को सपाजनों द्वारा महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी का जोरदार स्वागत किया गया। वे वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनके निशाने पर केंद्र व प्रदेश की सरकारें रहीं। कहा कि सूबे की सरकार अपराधी व माफिया चला रहे हैं।
स्वागत से गदगद महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली व यूपी की सरकार ने समाज को बांटने का काम किया है। वोट की राजनीति के लिए हिन्दू, मुस्लिम, अगड़ा, पिछड़ा का कार्ड खेला जा रहा है। आरोप लगाया कि जब से सूबे में भाजपा की सरकार बनी है, तभी से अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। थाने व तहसील भाजपा नेता चला रहे है। इसके चलते आम आदमी को न्याय नहीं मिल पा रहा है। कहा कि गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में भाजपा को जनता नकार देगी।
सपा नेता ने कहा कि सपा व बसपा के गठबंधन के बाद से भाजपाजनों की फटी पड़ी है। कहा कि अब जनता सब कुछ समझ चुकी है। आगे चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस मौके पर शिराज अख्तर, फिरोज अख्तर, गुड्डू, अफरोज अली, मो. शमीम आदि रहे।
Next Story




