Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शिवपाल बोले, उप चुनाव में बसपा से गठबंधन हानिकारक

शिवपाल बोले, उप चुनाव में बसपा से गठबंधन हानिकारक
X
कन्नौज - समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव किसी भी तरह से भारतीय जनता पार्टी के विस्तार को रोकना चाहते हैं। इटावा से लखनऊ जाते समय कन्नौज में रुके शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब भाजपा को रोकने के लिए सभी दलों को एक झंडे के नीचे आना ही होगा।
अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव आज कन्नौज के ठठिया कस्बे में थे। हां शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शिवपाल यादव ने बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती से उपचुनाव में गठबंधन को समाजवादी पार्टी के भविष्य के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि चंद दिनों का यह गठबंधन किसी को भी लाभ देने वाला नहीं हैं। देश में अगर नरेंद्र मोदी की लहर को रोकना है तो सभी दलों को एकजुट होने ही होगा।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा के उपचुनाव में सपा अकेले लड़ती तो काफी अच्छा रहता। गठबंधन करने की अभी तक कोई राय नहीं ली गई है। यदि पूछा जाएगा तो जरूर बताऊंगा। उन्होंने कन्नौज से प्रस्थान करते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में परफ्यूम पार्क और मंडी के लिए अतिरिक्त बजट दिया है। इससे जल्द कस्बे की पहचान बन जाएगी। उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी। वह किसानों और गरीबो की सरकार होगी।
Next Story
Share it