Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

साम्प्रदायिक राजनीति ही करती है भाजपा : अखिलेश

साम्प्रदायिक राजनीति ही करती है भाजपा : अखिलेश
X
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी देश में विचार और विकास की राजनीति चाहते हैं। भाजपा बात तो विकास की करती है लेकिन जातिवाद व साम्प्रदायिकता की संकीर्ण राजनीति अपनाए रहती है। इस सच्चई पर चर्चा होना आवश्यक है। अखिलेश ने कहा कि पूरी दुनिया में बदनामी है कि भारत में किसानों की बात नहीं होती है। किसानों के दुख-दर्द को कोई सुनने वाला नहीं है। हुक्मरान मन की बात तो खूब करते है लेकिन किसान की बातें करने में संकोच करते हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान की बात नहीं होती है। किसान सत्तारूढ़ दल के किसी एजेंडे में शामिल नहीं दिखाई देता है। जबसे भाजपा सत्ता में आई है किसान आर्थिक संकट में घिरता जा रहा है। किसान को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। भाजपा ने वादा किया था कि वह लागत मूल्य में 50 प्रतिशत अतिरिक्त जोड़कर उसको फसल का लाभप्रद समर्थन मूल्य देगी। किसान की कर्जमाफी के नाम पर चंद रुपयों के लिए उसका मजाक उड़ाया गया। समाजवादी सरकार ने किसानों के लिए 75 प्रतिशत बजट रखा था और आपदा राहत के साथ मुफ्त सिंचाई सुविधा भी दी थी। भाजपा ने कृषि के बजाए पूजी घरानों के हित साधना शुरू कर दिया है।
Next Story
Share it