Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सेवानिवृत्त मुख्य राजस्व अधिकारी राजकेश्वर तथा एसडीएम लम्भुआ दिनेश गुप्ता की कलेक्ट्रेट में भावभीनी बिदाई

सेवानिवृत्त मुख्य राजस्व अधिकारी राजकेश्वर तथा एसडीएम लम्भुआ दिनेश गुप्ता की कलेक्ट्रेट में भावभीनी बिदाई
X

सुलतानपुर-मुख्य राजस्व अधिकारी राजकेश्वर तथा उपजिलाधिकारी लम्भुआ दिनेश गुप्ता अपनी 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त आज सेवानिवृत्त हो गये।दोनों अधिकारियों की कलेक्ट्रेट में अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा भावभीनी बिदाई दी गयी तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।विदाई समारोह में जिलाधिकारी संगीता सिंह ने कहा कि दोनों अधिकारी कर्तव्यनिष्ठ तथा संवेदनशील थे। इन्होंने अपने कार्यों से जिले में एक छवि बनाई। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों के अन्दर सरलता के साथ आत्म दृढ़ता थी।उन्होंने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की तथा पुष्प व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) अमरनाथ राय,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बीडीसिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर प्रणय सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय,उपजिलाधिकारी बल्दीराय रमेश कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी कादीपुर प्रिया सिंह,वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे,अपर उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र, जिला सूचना अधिकारी आरबी सिंह तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पीर बक्श, सुशील कुमार,उत्तम घोष, मुजाहिद,अनूप गुप्ता, विनियमित क्षेत्र के डी.डी. पाण्डेय व कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त मुख्य राजस्व अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी लम्भुआ का मार्ल्यापण कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी।

Next Story
Share it