जयमाल से पहले होने लगी दुल्हन की खोजबीन, दुल्हा बारात लेकर बैरंग लौटा
BY Anonymous18 Feb 2018 1:13 PM GMT

X
Anonymous18 Feb 2018 1:13 PM GMT
रायबरेली - बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती उस समय हड़कंप मच गया, जब जयमाल के समय दुल्हन गायब हो गयी। रात भर चली खोजबीन के बाद दुल्हन पड़ोस के घर में मिली। मान-मनौव्वल सुबह तक चली लेकिन लड़की राजी नहीं हुई और सुबह तक इंतजार करने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन वापस लौट गया। मामले की संवेदनशीलता देखते पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन किसी पक्ष से पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
लालगंज रोड स्थिति एक गांव में वर-वधु दोनों पक्षों की ओर से शादी समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज से दूल्हा गाजे बाजे के साथ बारात लेकर शादी के लिए लड़की वालों के यहां पहुंच गया। लड़की पक्ष से बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया। अगवानी और द्वारचार के बाद जयमाल की रश्म अदायगी की तैयारी होने लगी। दूल्हा जयमाल लेकर स्टेज पर पहुंच गया और दुल्हन की राह देखने लगा। इस दौरान जब काफी देर तक दुल्हन स्टेज पर नहीं आई, दोनों पक्षों में कानाफूसी शुरू हो गयी। लड़की पक्ष वालों ने दुल्हन को खोजना प्रारंभ किया। करीब 4 घंटे की खोजबीन के बात पता चला कि दुल्हन पड़ोस के घर में छिपी बैठी है। माता-पिता और रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी लड़की जयमाल के लिए तैयार नहीं हुई। जयमाल को लेकर रातभर घमासान मचा रहा। इस दौरान अफरा तफरी के बीच दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर बैरंग वापस हो गया।
Next Story