तेज तर्राक अखंड प्रताप सपा के विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त हुए
BY Anonymous17 Feb 2018 2:14 PM GMT

X
Anonymous17 Feb 2018 2:14 PM GMT
जेपी यादव।
शाहगंज(जौनपुर)। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' के विधानसभा शाहगंज क्षेत्र से जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने गांव शेरपुर निवासी व प्रधानमहासंघ के जिलाउपाध्क्ष अखंड प्रताप यादव को सपा से शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
जिला अध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि तेज तर्राक अखंड लंबे समय से सपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने सपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए काफी कार्य किए। जिसके चलते ही उनको विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में मनोज यादव,राकेश वर्मा,जगविनय मौर्य,विनय यादव, विशाल जायसवाल,तबरेंज आलम,गयासुद्दीन,संतोष यादव,अनीस प्रधान,शामिल है।
खुटहन ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध 6 नवंबर को अविश्वास प्रस्ताव के मामलें में प्रशासन के तांडव से सबसे अधिक प्रताड़ित सपा के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव ललई और सपा युवा नेता अखण्ड यादव प्रधान समेत उनके समर्थकों को होंना। पडा था। अखंड यादव व उनकें परिवारजन पुलिसया तांडव के जमकर शिकार हुये थे। उस समय से जबरजस्त चर्चित हुये।
Next Story