Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

दर्जनों युवाओ ने थामा कांग्रेस का दामन, बनाये गए पदाधिकारी

दर्जनों युवाओ ने थामा कांग्रेस का दामन, बनाये गए पदाधिकारी
X
वासुदेव यादव
अयाेध्या।फैज़ाबाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अयाेध्या नगर इकाई की बैठक टेढ़ी बाजार स्थित जिला महासचिव माेहम्मद आफाक उर्फ भाेलू के आवास पर सम्पन्न हई। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धर्मवीर दूबे व संचालन माे. आफाक ने किया।
उक्त बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ, जिसमें राजेश कुमार श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष, रवि कुमार नगर महासचिव और माेहम्मद मुश्तकीम नगर सचिव बने।
इसके अलावा परमहंस राममंगलदास वार्ड का वार्ड अध्यक्ष माे. फैज, उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी व माे. इश्तियाक काे वार्ड महासचिव घाेषित किया गया। इसी के साथ-साथ मुन्नी देवी कांग्रेस महिला प्रकाेष्ठ की नगर उपाध्यक्ष बनाई गयीं।
इस माैके पर नगर अध्यक्ष धर्मवीर दूबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियाें काे नियुक्ति पत्र देकर व माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहाकि अयाेध्या नगर में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे लाेगाें का रूझान कांग्रेस की आेर बढ़ रहा है। वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लाेग कांग्रेस पार्टी में शामिल भी हाे रहे हैं। आने वाला समय कांग्रेस का ही है। वहीं जिला महासचिव माे. आफाक उर्फ भोलू भाई ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का कारवा बढ़ रहा है। आने-वाले दिनाें में काफी लाेग कांग्रेस में शामिल हाेने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में जिला से कांग्रेस पार्टी ही लोकसभा का चुनाव जीतेगी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेंगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस महिला प्रकाेष्ठ नगर अध्यक्ष संगीता साेनकर, रिजवान अहमद, राम प्रकाश, अवधेश कुमार, गुलजार अहमद व नगर प्रवक्ता अजेंद्र पांडेय आदि समेत दर्जनों कांग्रेसी माैजूद रहे।
Next Story
Share it