छेड़छाड़ से तंग छात्राओं ने मनचलें की कर दी जमकर धुनाई
BY Anonymous17 Feb 2018 7:35 AM GMT

X
Anonymous17 Feb 2018 7:35 AM GMT
गोंडाः प्रदेश में जैसे ही योगी सरकार सत्ता में आई तभी सरकार ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए और उन्हें मनचलों से बचाने के लिए एंटी रोमियों स्क्वॉड टीम को गठित किया था। लेकिन इसके बावजूद मनचलों पर लगाम लगती नजर नहीं आई। गोंडा में हुए एक मामले में लड़कियों ने शासन और प्रशासन दोनों को संदेश देने का काम किया है कि लड़कियां कमजोर नहीं हैं और उन्हें अपनी आत्मरक्षा करना आता है।
जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली इलाके का है। जहां एक कॉलेज से छात्राएं वापस घर आ रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक ने 2 छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। काफी दूर तक पीछा किए जाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो छात्राओं ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों छात्राएं उसे खींचकर कोतवाली ले जाने लगीं। इतने में मौका पाकर छेड़छाड़ करने वाला युवक मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया।
उधर, पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक टेढ़ी बाजार बलरामपुर का रहने वाला है। वहीं शोहदों को सबक सिखाने के लिए बहादुर बेटियों की तारीफ पूरे शहर में हो रही है। हालांकि दुर्भाग्य यह है कि वहां खड़े लोग इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद करते रहें, लेकिन कोई भी मददगार उनके लिए आगे नहीं आया। बहरहाल इन छात्राओं ने समाज को यह संदेश देने का काम बखूबी कर दिया कि लड़कियां किसी से कमजोर नहीं है। अगर कुछ है तो वो सामाजिक मर्यादा, जिसका उल्लंघन करने से वो बचती नजर आती हैं।
Next Story