अयोध्या के हिन्दूधाम में रामार्चा पूजन को उमडे़ भक्तगण
BY Anonymous17 Feb 2018 4:20 AM GMT

X
Anonymous17 Feb 2018 4:20 AM GMT
वासुदेव यादव
अयोध्या। फैजाबाद, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माणार्थ संकल्पित सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक धार्मिक अनुष्ठान के तहत हिन्दूधाम में दूसरे दिन रामार्चा पूजन का वृहद् आयोजन किया गया। प्रतिष्ठित पीठ श्रीराम बल्लभाकुंज मंदिर के आचार्य महंत रामशंकरदास वेदांती की अध्यक्षता व अन्य दर्जनों वैदिकाचार्य के पावन सानिध्य में यह कार्यक्रम सम्पादित कराया गया।
इस अनुष्ठान के आयोजक एवं रघुवंश सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी दिलीपदास त्यागी महराज ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रसस्त्र करने के लिए किया जा रहा है। संत समाज में अनुष्ठान से कार्यो की सिद्धि होती है। इसी कारण यह सुभव्य आयोजन हो रहा है। उन्होनें बताया कि रामार्चा पूजन से भक्तों के मनो की सिद्धि और फलों की प्राप्ति होती है। इससे हर संकल्प की प्राप्ति भक्तों का अवश्य ही होती है। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों से राम मंदिर निर्माण का मार्ग साफ हो जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शुभ संकेत अब दिखने लगा है, भगवान रामजी चाहेंगे तो जल्द ही राम मंदिर का मार्ग स्पष्ट हो जाएंगा। श्रीदास ने बताया कि शनिवार को सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक का आयोजन शुरू होगा। पाचं दिनों तक चलने वाला यह आयोजन 121 वैदिक आचार्यो के कुशल मागदर्शन में होगा। इस दौरान सिद्ध पीठ खडेश्वरी मंदिर के परमार्थी गौ संत सेवी महंत रामप्रकाशदास महराज, अधिकारी राजकुमारदास, महंत शशिकांतदास, महंत बजरंगदास, महंत महावीरदास, महंत रामविलासदास वेदांती एंव महंत रामबिहारीदास सहित अन्य संत-महंत और शिष्यगण हजारों की संख्या में शामिल रहे।
Next Story