Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, कबूली 11 शादियां

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, कबूली 11 शादियां
X
मुरादाबाद : लंबे समय से फरार चल रही लुटेरी दुल्हन सिविल लाइंस पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पूछताछ में उसने ग्यारह शादियां करनी कबूल कीं। दिल्ली, उत्तराखंड, मुंबई समेत कई राज्यों के लोगों से लाखों रुपए ठगी करने की बात स्वीकार की। पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। कोर्ट में पेश करने के बाद लुटेरी दुल्हन को जेल भेज दिया गया।
पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन गुलशन अमरोहा के पनवाड़ी मोहल्ले की रहने वाली है। उसने हरियाणा के सोनीपत निवासी रेस्टोरेंट संचालक से शादी करने का नाटक कर डेढ़ लाख रुपए ठगी की घटना की थी। बाकायदा शादी भी की थी। गुलशन उर्फ पूजा पेट में दर्द होने का नाटक किया था। गिरोह में शामिल लोग पूजा उर्फ गुलशन को लेकर फरार हो गए थे। इंतजार के बाद भी गुलशन उर्फ पूजा नहीं लौटी तब रेस्टोरेंट संचालक को ठगी का एहसास हुआ था। उसने सिविल लाइंस थाने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गिरोह में शामिल कुंदरकी निवासी आमना और उसकी नाबालिग बेटी मुस्कान को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। लुटेरी दुल्हन गुलशन व अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह विवेकानंद अस्पताल के पास से गुलशन को गिरफ्तार कर लिया। वह एक और युवक को ठगने की योजना बना रही थी। पूछताछ में उसने ग्यारह शादियां किए जाना कबूल किया। बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड जीजा मोहम्मद कासिम है। वही शादियां करवाता था।
लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी समेत सभी को पकड़ लिया जाएगा।
अजीत पाल सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
Next Story
Share it