बिलारी एसडीएम गांव-गांव में लगाएंगे जनता दरबार
BY Anonymous16 Feb 2018 3:52 PM GMT

X
Anonymous16 Feb 2018 3:52 PM GMT
मुरादाबाद बिलारी। एसडीएम रामप्रकाश सिंह ने अपने कार्यालय पर जनता दरबार में फरियादियों की फरियाद सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी रामप्रकाश सिंह ने अपने ही कार्यालय में फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान उन्होंने कई समस्याओं का निराकरण किया। राजस्व विभाग की समस्या को लेकर उनके निराकरण को उन्होंने फरियादियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि तहसील क्षेत्र के गांवों में जनता दरबार लगाकर गांव वासियों की समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण करेंगे उन्होंने बताया कि जनता दरबार की तिथि निर्धारित की जाएगी जो ग्राम प्रधान को अवगत करा कर स्थान चिन्हित कर जनता दरबार में गांव वासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी अनेक मामलों को अपने संज्ञान में लेकर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जनता दरबार में पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित कोतवाली प्रभारी, सम्बन्धित लेखपाल, सचिव आदि मौजूद रहेंगे।
रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद
Next Story