Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपाई विधायक गन्ना पर्ची के लुटेरे

भाजपाई विधायक गन्ना पर्ची के लुटेरे
X
अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए भाजपा विधायकों को गन्ना पर्ची का लुटेरा बताया है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि गरीब किसानों की गन्ना पर्ची लूट कर भारतीय जनता पार्टी के नेता मस्त घूम रहे हैं और जनता और किसान त्रस्त है।
यहां मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश की चीनी मिलों से साठगांठ कर भाजपा के विधायक और नेता गन्ना पर्ची की लूट में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए कि अगर किसानों को गन्ना पर्ची नहीं मिल रही तो आखिर कहां जा रही है। उन्होंने दावा किया है भाजपा नेता बड़े पैमाने पर पर्ची घोटाला कर रहे हैं, इसलिए किसानों को पर्ची के लिए भटकना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि चीनी मिलें इसीलिए किसानों को बकाये का भुगतान नहीं कर रही है कि वे भाजपा विधायकों को मोटी रकम पहुंचा रही हैं। यही कारण है कि आज तक किसी भी मिल के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को फेल बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा फिर हिन्दू मुस्लिम कार्ड खेल रही है। अयोध्या से निकली यात्रा इसी की एक कड़ी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय इमरजेंसी जैसा माहौल है। केन्द्र सरकार साढ़े चार साल में एक भी वायदा पूरा नहीं कर सकी है।
Next Story
Share it