प्रिया प्रकाश के गाने पर दारुल उलूम देवबंद का ऐतराज
BY Anonymous16 Feb 2018 10:03 AM GMT

X
Anonymous16 Feb 2018 10:03 AM GMT
सहारनपुर - सोशल मीडिया पर इन दिनों लाखों की चहेती बनीं प्रिया प्रकाश वॉरियर के गाने पर दारुल उलूम को गहरा ऐतराज है। इनका मानना है कि हमारे मुल्क का संविधान किसी के मजहब से छेड़छाड़ की इजाजत नहीं देता है।
सहारनपुर देवबंद के मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि हमारे मुल्क का संविधान किसी के मजहब से छेड़छाड़ करने कि इजाजत नहीं देता है। ऐसा बिल्कुल नही होना चाहिए। गाने पर विरोध दर्ज कराते हुए कासमी कहते है कि भले ही कोई अदाकारा हो या क्रिकेटर, हिंदुस्तान का कोई भी मजहब, चाहे वह मुसलमान हो या हमारे हिंदू भाइयों का मजहब, किसी को भी किसी के मजहब से छेड़छाड़ करने कि हमारे मुल्क का संविधान इजाजत नहीं देता है। इसी कारण से मलयालम अदाकारा प्रिया प्रकाश की इस घिनौनी जहनियत का हम पुरजोर मुखालफत करते हैं और इस अंदाज के गानों पर जिसमें किसी की धार्मिक शख्सियत की इज्जत खराब होती।
इन दिनों इंटरनेट पर एक्टिव रहने वाले लोग प्रिया प्रकाश वारियर के वायरल वीडियो के दीवाने हो रहे हैं। इसी कड़ी में दारुल उलूम देवबंद ने विरोध दर्ज करवाया है। सहारनपुर देवबंद के मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि किसी के मजहब से छेड़छाड़ करने कि हमारे इस मुल्क का संविधान इजाजत नहीं देता है।
मौलाना सालिम अशरफ कासमी ने कहा कि हमारी हुकूमत को चाहिए उस पर रोक लगाई जाए ताकि यहां की गंगा जमुनी तहजीब बिगडऩे ना पाए और ऐसे लोगों को कायदे और कानून के हिसाब से लें ताकि यह लोग गंगा जमुनी तहजीब के साथ खिलवाड़ करने का जरिया बनाएं।
प्रिया मलयालम एक्ट्रेस हैं। फिल्म का सॉन्ग रिलीज होने के दो दिन के भीतर ही वे इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्स बन गईं। इंस्ट्राग्राम पर अब उनके 23 लाख फॉलोअर हो गए हैं। प्रिया साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा को अपना आइडल मानती हैं। गाने में मानिक्य मलराय पूवी को यूट्यूब पर 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ओरु अडार लव प्रिया की डेब्यूट फिल्म है और इससे पहले वो तीन शॉर्ट फिल्म्स में काम कर चुकी हैं। प्रिया बीकॉम कर रही हैं और उनके पिता प्रकाश वारियर सेंट्रल एक्साइज में काम करते हैं।
गौरतलब है कि माणिक्य मलराय पूवी रिलीज के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो गया। यूट्यूब पर ही इस गाने को अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। फिल्म इस वर्ष के अंत में रिलीज होनी है।
Next Story