Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > जींद में रैली स्थल पर पहुंचे अमित शाह, कांग्रेस के अशोक तंवर पुलिस हिरासत में
जींद में रैली स्थल पर पहुंचे अमित शाह, कांग्रेस के अशोक तंवर पुलिस हिरासत में
BY Anonymous15 Feb 2018 8:15 AM GMT

X
Anonymous15 Feb 2018 8:15 AM GMT
हरियाणा के जींद में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली शुरू हो गई है। अमित शाह रैली के लिए पहुंच गए हैं। अमित शाह हेलीकाॅप्टर से जींद पहुंचे। वहां उनका स्वागत मुख्समंत्री मनोहरलाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने किया।
उधर, रैली के विरोध प्रदर्शन करने सभास्थल की आेर जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पुलिस ने समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया है। वह अमित शाह को काले झंंडे दिखाने जा रहे थे। रैली के विरोध में इनेलाे कार्यकर्ताओं ने भी काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया है।
रैली में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह आैर उनकी पत्नी विधायक प्रेमलता पहुंचे हैं। राज्य की मंत्री कविता जैन और कृषि मंत्री आेमप्रकाश जैन भी मंच पर हैं। प्रदेश अध्य्क्ष सुभाष बराला भी रैली के मंच पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्य के शिक्षामंत्री राममबिलास शर्मा, राज्य के मंत्री राव नरबीर सिंह और करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा भी मंच पर पहुंच गए हैं।
सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल भी पहुंचे। मंत्री कर्णदेव कंबोज और कालका की विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज जींद में युवा हुंकार रैली करके प्रदेश में मिशन 2019 का बिगुल फुकेंगे। पिछले संसदीय चुनाव में हरियाणा से चुनावी बिगुल फूंक केंद्र के साथ कई राज्यों में सत्तारूढ़ हुई, भाजपा मिशन-2019 का आगाज भी हरियाणा से करने जा रही है।
01 लाख बाइकर्स के शामिल होने का दावा
40 हजार कुर्सियां रैली स्थल पर लगाई
12 एकड़ में बनाया गया है पंडाल
28 सेक्टर में बांटा गया है सभा स्थल
25 द्रोण से की जाएगी रैली की निगरानी
06 जैमर लगाए जाएंगे रैली स्थल पर
02 मंच बनाया गया है रैली स्थल पर
30 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की तैनात
200 इंस्पेक्टर और 5500 पुलिस कर्मी तैनात
25 आईपीएस और 55 डिप्टी एसपी तैनात
450 गैर राजपत्रित अधिकारी रहेंगे मौजूद
45 एंबुलेंस रहेगी तैनात
84 डाक्टर रहेंगे तैनात जिसमें शामिल हैं, सात जिलों के 14 फिजिशियन, 14 सर्जन, 14 एनिस्थिटिस्ट, 42 सामान्य डॉक्टर
28 बीएलएस, 7 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस पहुंची, निदेशक दंत डॉ. प्रवीण नोडल अधिकारी नियुक्त
Next Story