महोबा में किसानों पर लाठीचार्ज सरकार का कायराना कदम
BY Anonymous15 Feb 2018 1:29 AM GMT

X
Anonymous15 Feb 2018 1:29 AM GMT
लखनऊ - सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महोबा में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। यादव ने किसानों पर बर्बर बल प्रयोग को सरकार का कायराना कदम बताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी के दौरान सरकार ने कहा था कि अमीरों से पैसे लेकर गरीबों को देगी लेकिन, यह भी 15 लाख के वादे की तरह जुमला निकला। इसीलिए आज किसान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रहा है। भाजपा सरकार किसानों के साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है। किसान पहले से परेशानियों से गुजर रहा और अब सरकार उत्पीडऩ पर उतर गई है। प्रदेश सरकार सुनियोजित तरीके से डेरी उद्योग से जुड़े किसानों को भी हतोत्साहित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसानों का दुख दर्द सुनने को भी तैयार नहीं है।
Next Story




