वैलेंटाइन डे पर भरे बाजार में प्रेमी ने लड़की को काट डाला
BY Anonymous15 Feb 2018 1:19 AM GMT

X
Anonymous15 Feb 2018 1:19 AM GMT
गाज़ियाबाद : वैलेंटाइन डे जहां एक तरफ प्यार के इजहार का दिन है वहीं गाजियाबाद के विजयनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक तरफा प्यार में लड़की को फरसे से 10 से 12 बार वार करके मार डाला। आज शाम करीब 5 बजे जब प्रियंका दवा लेकर घर वापस आ रही थी तभी आरोपी ने पीछे से लड़की पर 10 से 12 बार वार किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक आरोपी इससे पहले कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। घटना केबाद गोविन्द पूरी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि 24 साल की प्रियंका अपनी 10वीं कि परीक्षा देने के लिए मायके आई थी। प्रियंका की शादी 19 अप्रैल 2017 को लोनी के संदीप से हुई थी। आपको बता दें कि आरोपी ने तीन दिन पहले भी प्रियंका के साथ छेड़छाड़ की थी और तब से कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। इसके लिए लड़की के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस चौकी से छूटने के बाद आरोपी ने नशे की हालत में घर आकर धमकी दी थी।
Next Story