मौसम के बदलाव से नुकसान की भरपाई करेगी योगी सरकार
BY Anonymous13 Feb 2018 5:20 PM GMT

X
Anonymous13 Feb 2018 5:20 PM GMT
लखनऊ - बुंदेलखंड और कुछ अन्य इलाकों में ओला गिरने से हुई फसलों की क्षति का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और नुकसान की भरपाई के संकेत दिए। सीएम योगी ने महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दी और कहा कि यह पर्व लोक कल्याण प्रतिबद्धता का प्रेरक और अंधकार पर नियंत्रण का प्रतीक है। उन्होंने ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र के मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह हफ्ते भर में क्षति का आकलन कर सरकार को अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। रिपोर्ट के आधार पर सरकार किसानों को क्षति पूर्ति देगी। साथ ही कहा कि आंधी और बारिश से जिन किसानों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उनको प्रशासन तुरंत राहत उपलब्ध कराए।
महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं
राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर प्रदेश के लोगों को शुभकामना दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान शिव की उपासना से जुड़े इस पर्व की खास महत्ता है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी पर्व प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने अपने संदेश में कहा है कि शिव ही सृष्टि के मूल आधार हैं। वह सृष्टि की आत्मा, संतुलन, शक्ति और ऊर्जा हैं। सत्यम, शिवम, सुंदरम शब्द ही मानव जीवन का मूल है। हम इन तीन अक्षरों को जीवन में अंगीकार कर एक सुंदर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
Next Story